सुरों के सरताज मन्ना डे का बैंगलोर में निधन, दुखी बॉलीवुड

Legendary singer Manna Dey no more, he was 94, shocked People
एक दुखद खबर बॉलीवुड से आ रही है, सुरों के सरताज और बहुमुखी प्रतिभा के मालिक मन्ना डे का बुधवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे बेंगलूर में निधन हो गया। वह 94 साल के थे, वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था, उन्हें सांस लेने में दिक्कत में हो रही थी, 19 सिंतबर को भी उनकी हालत खराब हुई थी तो उन्हें बैंगलोर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मई 2013 में ही अपने जीवन के 94 साल पूरे करने वाले मन्ना डे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज उनकी बेटी बैंगलोर में करा रही थी। मन्ना डे पिछले काफी समय से अपनी बेटी के साथ बैंगलोर में ही रह रहे थे ।

हिंदी और बंगाली समेत कई भाषाओं में 3500 से भी ज्यादा गाना गाने वाले गायक मन्ना डे को 2007 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके गाये गाने जिनमें आनंद फिल्म का जिंदगी कैसी है पहेली....लागा चुनरी में दाग... इक चतुर नार...और ओ मेरी जोहराजवीं... आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं।

मन्ना डे के जन्मदिन पर ममता बैनर्जी ने कहा था कि मन्ना डे की आवाज में जादू है जो हर किसी में नहीं होता। संगीत का यह महान उपासक आज भले ही जिंदगी को अलविदा कहकर चला गया लेकिन वह आज भी अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों में धड़क रहे हैं। संगीत के इस महान जादूगर की पवित्र आत्मा को शांति मिले इस बात की दुआ वनइंडिया परिवार भी मांगता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X