दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा, अस्पताल में एडमिट, सेलेब्स ने मांगी दुआएं, ठीक हो जाओ सर
भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने की खबर सामने आ रही है। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के नाम पहला विश्व कप करने वाले दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया।
नई दिल्ली स्थित फोर्टिस एस्कॅार्ट अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। बताया जा रहा है कि वो पहले से काफी ठीक हैं। ANI की रिपोर्ट अनुसार कपिल देव इस वक्त आईसीयू में हैं।डॅा अतुल माथुर और उनकी टीम की निगरानी में हैं। कपिल देव की हालत स्थिर है। और कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि कपिल देव हर क्रिकेटर के दिल के साथ भारतीय के दिल में भी बसते हैं। उन पर ही रणवीर सिंह की 83 फिल्म बनाई जा रही है। जहां पर रणवीर ने कपिल देव की भूमिका निभाई है।

साथ ही पहले विश्व कप जीतने का सफर भी दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर ये जानकारी सामने आने के बाद ही कई सेलेब्स और फैंस ने अपने रिएक्शन देने शुरू किए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।


Click it and Unblock the Notifications











