राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता संगीतकार वनराज भाटिया का निधन- स्मृति ईरानी समेत बॉलीवुड कलाकारों ने जताया शोक

फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने इस साल हमारा साथ छोड़ा है। इंडस्ट्री से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज संगीतकार वनराज भाटिया ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। वह 93 वर्ष के थे। वनराज भाटिया ने अपने करियर में 7 हजार से ज्यादा विज्ञापनों सहित बहुत सी मशहूर फिल्मों और टीवी सीरियलों को संगीत दिया था।

पिछले काफी समय से वनराज भाटिया उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वह इस समय अकेले अपने हाउस हेल्प के साथ मुंबई में रह रहे थे। उन्हें आर्थिक मदद की भी जरूरत थी, जिसके लिए उन्होंने अपने घर के सामान को सेल के लिए भी लगाया था। एक्टर कबीर बेदी ने उनकी मदद भी की थी।

Vanraj Bhatia

श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले वनराज भाटिया मंथन, भूमिका, जाने भी दो यारों, 36 चौरंगी लेन जैसी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में लोकप्रिय हुए।

1988 में रिलीज हुई फिल्म 'तमस' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। साल 1989 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वहीं, भारत सरकार ने उन्हें 2012 में पद्मश्री पुरस्कार दिया था।

फरहान अख्तर, हंसल मेहता समेत तमाम बॉलीवुड कलाकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिखा- "वनराज भाटिया के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वागले की दुनीया, जाने भी दो यारों, वह अपने संगीत में अनगिनत यादों को पीछे छोड़ गए हैं। उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X