मशहूर सिंगर केके का 53 साल की उम्र में निधन, स्टेज शो के दौरान पड़ा दिल का दौरा
इंडस्ट्री से इस समय बेहद दुखद खबर आई है। मशहूर सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) का दिल 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। केके ने कलकत्ता में एक स्टेज शो किया। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। शो के दौरान ही उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। शो के बाद उन्होंने बेचैनी की शिकायत की।
Recommended Video
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो वो बेहोश हुए और कुछ की मानें तो वो सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत कलकत्ता के मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर केके को मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन का समय 10.30 बजे रात बताया जा रहा है। उनके निधन की खबर से पूरा सिनेमा जगत क्षुब्ध और स्तब्ध है।

मलयालम परिवार में पले बढ़
कृष्ण कुमार कुन्नथ एक मलयालम परिवार में पले बढ़े थे। संगीत की दुनिया में उन्हें पहचान और ब्रेक, दोनों ए आर रहमान ने दिया। इसके बाद उन्होंने Leslie Lewis के साथ अपना एल्बम रिलीज़ किया गया जिसके गाना यारों दोस्ती बड़ी ही हसीन है और हम रहें या ना रहें कल, याद आएंगे ये पल युवाओं के बीच बहुत ही ज़्यादा फेमस हुआ। इसके बाद कृष्ण कुमार कुन्नथ, फैन्स के फेवरिट सिंगर केके बन गए।

बॉलीवुड में तड़प से पहचान
जहां, हिंदी फिल्मों में केके का पहला यादगार गाना था स्ट्रॉबेरी आंखें जो काजोल और प्रभुदेवा स्टारर सपने के लिए था। लेकिन ये फिल्म और गाना दोनों ही साउथ की फिल्म की हिंदी डबिंग थे। केके को हिंदी गीतों की असली पहचान मिली संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम का गाना 'तड़प तड़प के इस दिल से आंह निकलती रही' के साथ। इस गाने ने केके को रातों रात स्टारडम दिया जो बढ़ी डीनो मोरिया - संजय सूरी स्टारर फिल्म प्यार में 'कभी कभी के गानो वो पहली बार जब हम मिले' के साथ।

दूसरा एल्बम भी सुपरहिट
वहीं केके का दूसरा एलबम भी सुपरहिट रहा और इसका गाना आसमां के पार शायद और कोई आसमां होगा, लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गया। धीरे धीरे, केके ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली और विशेष फिल्म्स के लिए वो इमरान हाशमी की आवाज़ बन गए। प्रीतम के लिए लाईफ इन अ मेट्रो के गाने गाने के बाद, केके, प्रीतम की पहली पसंद बन गए। जन्नत, एक्शन रीप्ले, बदमाश कंपनी, तुम मिले, न्यूयॉर्क, बिल्लू, ऑल द बेस्ट, रेस सहित कई फिल्मों में उन्होंने प्रीतम के लिए गाने गाए।

बने स्टार परिवार की आवाज़
केके को जहां, बचना ए हसीनों के गाने खुदा जाने के लिए कई अवार्ड्स से नवाज़ा गया वहीं 2010 में वो स्टार परिवार के थीम सॉन्ग की आवाज़ बन गए। हर साल उनकी आवाज़, स्टार परिवार अवार्ड्स में गूंजती थी। वहीं ओम शांति ओम के गाने आंखों में तेरी अजब सी अदाएं के साथ वो दिलों पर राज करने लगे। केके के गाए गीत दर्शकों की ज़ुबान पर चढ़े रहते। हालांकि वो लाइमलाइट से हमेशा दूर रहना पसंद करते थे।

टीवी सीरियल में भी दी आवाज़
केके ने अपने करियर की शुरूआत एड के लिए जिंगल गाने के साथ शुरू की थी। वहीं अपने करियर की शुरूआत में उन्होंने ढेरों टीवी सीरियल के टाईटल सॉन्ग गाए हैं जिनमें शाका लाका बूम बूम, जस्ट मोहब्बत और हिप हिप हुर्रे जैसे युवाओं के फेवरिट सीरियल शामिल हैं। केके एमटीवी के शो Unplugged और Coke Studio का भी हिस्सा रहे हैं।

रिकॉर्ड कर चुके हैं गाना
रिपोर्ट्स की मानें तो म्यूज़िक डायरेक्टर प्रीतम के लिए केके सलमान खान की फिल्म टाईगर 3 के लिए भी एक गाना रिकॉर्ड कर चुके हैं। वहीं उनकी आखिरी हिंदी फिल्म का गाना था 83 के लिए ये हौसले।
केके के निधन से संगीत और फिल्म जगत स्तब्ध है। फैन्स उन्हें उनके गीतों के ज़रिए याद कर रहे हैं तो दोस्त उन्हें साथ बिताए पलों के ज़रिए। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











