दिलीप साहब के हार्ट अटैक से फैंस का हार्ट ब्रेक

जैसे ही बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर और ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार की बीमारी की खबर आयी उनके चाहने वाले काफी दुखी हो गये। ट्विटर औऱ फेसबुक पर लोग उनके लिए ऊपर वाले से दुआ मांग रहे हैं। लोगों ने उनकी जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

ट्विटर पर उनके फैंन राकेश अग्रवाल ने लिखा है कि दिलीप साहब की बीमारी की बात सुनकर मन काफी परेशान हो गया है। ऊपरवाले से दुआ मांगता हूं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाये।

तो दिल्ली की भार्गव ने ट्विट किया है कि अगर मेरी दुआ में दम है तो हे ऊपरवाले मेरी दुआ कबूल कर लो औऱ दिलीप साहब को ठीक कर दो। उनके हार्ट अटैक की बात सुनकर तो मेरा तो हार्ट ब्रेक ही हो गया।

मालूम हो कि बॉलीवुड के बेशकिमती सितारों में से एक अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार शाम को सीने में बैचेनी और दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद रात करीब 8:30 बजे उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।

हालांकि दिलीप साहब के करीबियों के मुताबिक दिलीप साहब आईसीयू में जरूर हैं लेकिन उनकी स्थिति स्थिर है। उनकी नियमित जांच की जा रही है। डाक्टरों के मुताबिक सोमवार तक ही वह कुछ बता पाने की स्थिति में होंगे, लेकिन वह पहले से बेहतर हैं।" फिलहाल अस्पताल में दिलीप कुमार के साथ उनकी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री सायराबानो मौजूद हैं।

90 साल के दिलीप कुमार ने मुगले आजम', 'मधुमती', 'देवदास', 'गंगा जमुना', 'क्रांति', 'मशाल', 'कर्मा', 'सौदागर' जैसी यादगार फिल्मों में काम किया है। हिंदी सिनेमा के पहले देवदास दिलीप कुमार को पिछले महीने शाहरूख खान के घर पर ईद के जश्न पर सार्वजनिक रूप से देखा गया था। जहां वह काफी खुश दिखायी पड़ रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X