मौत की अफवाह पर भड़की 72 साल की मुमताज- मुझे क्यों मारना चाहते हो? ये क्या मजाक लगा रखा है ?
एक नहीं बल्कि कई बार हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और लोकप्रिय एक्ट्रेस मुमताज के मौत की खबर सामने आ चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी बीते दिन ये खबर आयी कि मुमताज का निधन हो गया है। इसे लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि भी देनी शुरू कर दी।
इसमें एक नाम पंजाब के एक मिनिस्टर का भी नाम शामिल है। मुमताज के परिवार से ये पुष्टि की गई कि इस तरह की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। ये खबर बिल्कुल फेक है।

ऐसे में इस बार एक वेबसाइट ने मुमताज से बात कर इस पूरे मामले पर उनकी प्रतिक्रिया जानने की कवायद की। अपनी मौत की खबर को गलत ठहराते हुए मुमताज ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और इसे सरासर गलत बताया है। यहां पढ़िए कि मुमताज ने क्या कहा है..


Click it and Unblock the Notifications











