94 साल के भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार..फेसबुक पर किया डेब्यू
एक्टर दिलीप कुमार के फैन्स के लिए गुड न्यूज है कि अब वो फैन्स से जुड़े रहने के लिए ऑफिशयली फेसबुक पर आ गए हैं।
भारत के सबसे महानतम अभिनेता दिलीप कुमार खुद से जुड़ी हर अपडेट अपने फैन्स तक पहुंचाते रहते हैं। अगर उनकी तबियत खराब हो जाए या फिर वो फिर कोई उनसे मिलने आए कुछ भी। अब फैन्स से जुड़े रहने के लिए दिलीप कुमार ने फेसबुक पर डेब्यू किया है।
उन्होंने अपने फैन्स से के लिए निश्चित रूप से ये कदम उठाया है। दिलीप कुमार ने अपना और सायरा बानू का एक वीडियो भी डाला है जिसमें वो दिलीप कुमार से बात करती नजर आ रही हैं और दोनों चाय पी रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी दिलीप कुमार की तबियत खराब हुई थी।

लेकिन अब वो ठीक हैं। दिलीप कुमार को आज भी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा इज्जत दिया जाता है और समय मिलने पर हर सुपरस्टार उनसे मिलने जरूर जाता है। शाहरुख खान को खासकर दिलीप कुमार और सायरा बानू अपनेे बेटे की तरह मानते हैं।
बहरहाल आप भी देखिए दिलीप कुमार और सायरा बानू का वीडियो जिसे उन्होंने अपलोड किया है।


Click it and Unblock the Notifications











