रणवीर सिंह की नकल पर मनोज कुमार को आया प्यार..शाहरुख पर बरसे
रणवीर सिंह ने हाल में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो मनोज कुमार के सिग्नेचर पोज को कॉपी करते नजर आ रहे हैं। एक दैनिक अखबार ने जब मनोज कुमार से इसपर रिएक्शन जानने की कोशिश की तो मनोज कुमार ने कहा कि-
"मैंने रणवीर सिंह की वो तस्वीर देखी है। उसने मेरी तरह पोज देने की बहुत अच्छी कोशिश की है।मुझे उस तस्वीर को देखकर बहुत हंसी भी आई। रणवीर ने जो किया वो अच्चे सेंस में था। वो एक अच्छे एक्टर हैं और मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है।मैंने उनकी फिल्म बैंड बाजा बारात भी देखी है।शाहरुख खान ने जो किया वो अनुचित ढंग से था लेकिन रणवीर सिंह ने अच्छे से किया।मैं रणवीर की ग्रैंडमदर के साथ पहचान नाम की फिल्म में कर चुका हूं। "

आपको बता दें कि ओम शांति ओम में शाहरुख खान ने मनोज की मिमिक्री की थी जो मनोज कुमार को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी और उन्होंने फराह खान और शाहरुख खान पर मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था लेकिन शाहरुख खान के माफी मांगने के बाद उन्होंने केस वापस ले लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











