भैयाजी सुपरहिट: रिलीज से पहले सनी देओल समेत 4 लोगों को लीगल नोटिस, क्या है मामला
अभिनेता सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म इस समय फिल्म भैयाजी सुपरहिट को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं और इस समय उनके आगे एक मुसीबत खड़ी हो गई है। बता दें कि उनको और भैयाजी सुपरहिट की टीम के चार लोगों को लीगल नोटिस मिला है। बता दें कि सनी देओल के साथ साथ इन सब पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया है। ये आरोप फिल्म की को-प्रोड्यूसर फौजिया अर्शी ने लगाए हैं। गौरतलब है कि फिल्म करीब 6 साल से बन रही है है और अब जाकर फिल्म पूरी बनकर तैयार हुई है।
फौजिया का आरोप की फिल्म जब बनना शुरु हुई थी तब इसका बजट करीब 26 करोड़ रुपए बताया गया था और उन्होने इसमें करीब 5 से 6 करोड़ रुपए लगाए थे।

इसके बाद फिल्म का बजट बढ़कर 40 करोड़ रुएए हो गया था और उनको इस बात की जानकारी बाद में दी गई थी। जब फिल्म कुछ और नए प्रोड्यूसर्स की एंट्री हुई तो उनको 4 करोड़ का चेक दिया गया था जो कि बाउंस हो गया था।
उनका आरोप है कि जो वादा उनसे किया गया था वो पूरा नहीं किया गया है। इसके अलावा उनको 10 करोड़ रुपए प्रोड्यूसर्स से लेने है..ये दावा फौजिया ने किया है।
इस मामले में सनी देओल के अलावा निर्माता चिराग धारीवाल, निर्देशक नीरज पाठक और म्यूजिक कंपनी को लीगल नोटिस प्राप्त हुआ है। हालांकि इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही कोई आधिकारिक ऐलान हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











