Robert De Niro के पोते का 19 साल की उम्र में निधन, मौत का कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप?

हॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक रॉबर्ट डी नीरो के घर से इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है और पता चला है कि उनका 19 वर्षीय पोता अब इस दुनिया में नहीं रहा। जी हां, उनके पोते का नाम लिएंड्रो डी नीरो रोड्रिग्ज जो कि, जो रविवार दोपहर को मृत पाए गए थे।
ऐसा कहा जा रहा है कि ड्रग्स की ओवरडोज की वजह से उनका देहांत हुआ है। लिएंड्रो डी नीरो रोड्रिग्ज इस दुनिया में नही इसका पता तब चला था जब उनका एक दोस्त न्यूयॉर्क सिटी अपार्टमेंट में उनसे मिलने गया था।
बता दें कि कई दिनों ने रोड्रिग्ज अपने दोस्तों के टच में नहीं था और इसी के चलके वे उनसे मिलने गए थे। बॉडी के पास से मिली नशीली दवाओं से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका निधन ड्रग ओवरडोज़ से हुई है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
19 साल की उम्र में अपने पोते के निधन से निर्माता निर्देशक काफी ज्यादा हताहत हैं और उन्होने कहा है कि, "मैं अपने प्यारे पोते लियो के निधन से बहुत व्यथित हूं। हम सभी की संवेदनाओं की बहुत सराहना करते हैं। हम चाहते हैं कि लियो के निधन पर शोक मनाने के लिए हमें गोपनीयता दी जाए।" इसके बाद उनका बयान काफी चर्चा में है और लोग आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
क्या बोलीं 19 वर्षीय पोते की मां?
लिएंड्रो डी नीरो रोड्रिग्ज की मां उनके निधन के बाद बिल्कुल बदहवास हैं और उन्होने कहा है कि, "मेरे क्यूट एंजल। जब से मैंने तुम्हें अपने पेट में महसूस किया है, तब से मैंने तुम्हें शब्दों या वर्णन से परे प्यार किया है। तुम मेरी खुशी, मेरे दिल और मेरे जीवन में जो कुछ भी शुद्ध और वास्तविक था, वह सब हो।
काश मैं तुम्हारे साथ होता तो सही होता।" इसके अलावा उनका कहना है कि काश वो उसके साथ होतीं। अब तुम्हारे बिना जिएंगे कैसे?
अब देखना ये है कि उनके पोस्ट मार्टम के बाद किस तरह की खबरें सामने आती हैं और निधन का कारण पता चलता है।


Click it and Unblock the Notifications











