संजय दत्त की एक्स पत्नी के साथ लिव इन में रहता था ये खिलाड़ी, अब इस एक्ट्रेस के साथ भी कर लिया ब्रेक अप!

Kim Sharma Leander Paes Break Up: बॉलीवुड सेलेब्स अपने बनते बिगड़ते रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। अब एक बार फिर से स्टार कपल किम शर्मा और लिएंडर पेस शादी की खबरों के बीच अपने ब्रेक को लेकर खबरों में आ गए हैं। जहां एक तरफ इस कपल की शादी की गुड न्यूज़ का हर कोई वेट कर रहा था तो इसी बीच कपल के ब्रेक अप की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
2022 में लिएंडर ने किम के लिए अपने प्यार का इजहार करने के लिए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, उन्होंने लिखा था- 'हैप्पी एनिवर्सरी मिक। 365 दिनों की यादों के लिए और हर दिन जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए शुक्रिया।' रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि लिएंडर और किम दोनों के रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं, जिससे वे भविष्य को लेकर चिंता में हैं। पिछले साल ऐसी भी चर्चा थी कि दोनों कोर्ट मैरिज करने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन वे सिर्फ अफवाहें थीं।
इससे पहले लिएंडर पेस, रिया पिल्लई के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। साल 2000 में उनका रिश्ता बना था। 2005 में कपल ने बेटी आइयाना को जन्म जन्म दिया था। 2014 में रिया पिल्लई ने पेस के खिलाख घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कराया था।
दूसरी ओर 'मोहब्बतें' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली किम इससे पहले कथित तौर पर एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही थीं। 'ईटाइम्स' ने मामले में लिएंडर और किम दोनों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
हालांकि, इस कपल ने अब तक ब्रेकअप की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन दोनों के बीच की दिख रही दूरियों के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही सच्चाई भी लोगों के सामने आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











