LEAKED PICS: लहंगा और गहने चुनतीं कैटरीना कैफ!
[बॉलीवुड समाचार] कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के बीच आज कल क्या चल रहा है इसकी फिलहाल कोई ताज़ा अपडेट नहीं है। पर कुछ तस्वीरें आई हैं जिनमें कैटरीना दुल्हन की तरह सज रही हैं। इसके बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। कैटरीना इन तस्वीरों में एक गोल्डन लहंगे में शरमाती और सजती दिख रही है।
फिलहाल माना जा रहा है कि ये तस्वीरें कैटरीना कैफ के नए एड शूट की हैं जो उन्होंने टाइटन के लिए किया है। जो भी कहिए इन तस्वीरों में कैट लग बेहद खूबसूरत रही हैं। उन्होंने एक गोल्डन लहंगे के साथ गोल्डन टीका और लाल बिंदी के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है। लग रही हैं ना वो परफेक्ट दुल्हनिया?
कैटरीना कैफ आजकल अपने तुसॉद स्टैच्यू की खुशी में ही फूली नहीं समा रही हैं। आखिर ऐश्वर्या राय के बाद वो इकलौती बॉलीवुड हीरोइन हैं जिन्हें लंदन के इस म्यूज़ियम में जगह मिली है। वहीं प्रोजेक्ट्स के नाम पर इस वक्त उनके पास फिल्मों की भरमार है। आप तो तस्वीर देखिए। बात करने का मन ही नहीं करेगा।


Click it and Unblock the Notifications















