#JustIn: रणबीर कपूर के संजू टीज़र से पहले LEAK हुई पहली तस्वीर, टॉप क्लास
Recommended Video

रणबीर कपूर की संजय दत्त बायोपिक का टीज़र थोड़ी ही देर में रिलीज़ हो सकता है लेकिन उससे पहले फिल्म से रणबीर कपूर की पहली तस्वीर और फिल्म का पहला पोस्टर लीक हो चुका है। अब ये तस्वीर फिल्म का हिस्सा है या यूं ही लीक हो गई ये तो फिलहाल टीज़र रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा।
लेकिन ये पोस्टर और तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है। वहीं फिल्म के बारे में कुछ और डीटेल्स वायरल हो चुकी है। जैसे कि फिल्म का नाम संजू ही है ये तय हो चुका है।

फिल्म का टीज़र 1 मिनट से ऊपर के समय का है और अब तक जिसने भी इसे देखा है वो राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर की तारीफों के पुल बांधते ही नज़र आ रहा है।
लोगों को ये देखने का इंतज़ार है कि राजकुमार हिरानी कितनी सच्चाई से ये बायोपिक बना रहे हैं। क्योंकि वो संजय दत्त के काफी अच्छे दोस्त हैं। तो देखना है कि क्या वो संजय की गलतियों पर परदा डालते हैं या जो जैसा है वैसा ही परोसते हैं।
हिरानी से फिल्म और रणबीर के बारे में भी सवाल किए गए। और सबसे अहम सवाल था कि क्या ये फिल्म रणबीर कपूर की वापसी कर पाएगी।
राजकुमार हिरानी का कहना था रणबीर तो यहीं था। वो कहीं गया ही कहां था। वो शानदार एक्टर है और मुझे उसके साथ काम करके बहुत मज़ा आया। उम्मीद है कि मैं दोबारा उसके साथ काम कर पाऊंगा।
माना जा रहा है कि ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की दिशा पलट कर उन्हें बॉक्स ऑफिस स्टार बना सकती है। वैसे जानिए फिल्म के टीज़र से लोगों को क्या क्या उम्मीदें हैं -


Click it and Unblock the Notifications













