LEAKED: सिंबा से अक्षय कुमार - अजय देवगन का एंट्री सीन, पूरा पैसा वसूल, वीडियो वायरल

रोहित शेट्टी की सिंबा में अक्षय कुमार का एक धमाकेदार कैमियो होगा, ये खबर तो चल से रही है लेकिन अब फैन्स ने फिल्म से अक्षय कुमार का कैमियो लीक कर दिया है। ट्विटर पर ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। फिल्म के पहले ही सीन में अजय देवगन अपने सिंघम अवतार में किसी से बात करते नज़र आते हैं।

बात खत्म होती है और अक्षय कुमार की स्क्रीन पर एंट्री होती है एटीएस ऑफिसर वीर सूर्यवंशी के तौर पर। फिल्म में अक्षय वीर सूर्यवंशी के किरदार में नज़र आएंगे। ये रोहित शेट्टी के साथ उनकी अगली फिल्म का किरदार है। माना जा रहा है कि ये फिल्म मलयालम फिल्म एक्शन हीरो बीजू का रीमेक होगी।

leaked-akshay-kumar-s-scene-from-simmba-cameo-introduces-him-as-veer-suryavanshi

फैन्स अक्षय कुमार और अजय देवगन को एक साथ देखकर फूले नहीं समा रहे हैं। अक्षय कुमार और अजय देवगन 13 साल बाद परदे पर एक साथ नज़र आ रहे हैं। आखिरी बार दोनों खाकी में साथ नज़र आए थे। ये तो तय है कि अजय देवगन के सिंघम कैमियो और अक्षय कुमार के सूर्यवंशी कैमियो से सिंबा की ओपनिंग धमाकेदार हो चुकी है।

देखिए, फैन्स ने अक्षय कुमार कोे स्क्रीन पर देखते ही क्या रिएक्शन दिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X