अक्षय कुमार से भिड़ेगा ये धमाकेदार विलेन- 'लक्ष्मी बॉम्ब' में हुई इस एक्टर की एंट्री
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब इस समय काफी ज्यादा खबरों में छाई है। अक्षय कुमार इस समय फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म ऐलान के बाद से ही लोगों में काफी ज्यादा उत्साह है और वो फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस समय इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें इस फिल्म के विलेन का खुलासा हो रहा है। फिल्म जब वी मेट में नजर आए अभिनेता तरुण अरोड़ा इस फिल्म में धमाकेदार खलनायक के रोल में नजर आएंगे।
गौरतलब है कि तरुण अरोड़ा जब वी मेट में करीना कपूर खान के प्रेमी के रोल में नजर आए थे। माना जा रहा है कि अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॅाम्ब उनके करियर के लिए लकी साबित हो सकती है।

आपको बता दें कि फॅाक्स स्टार स्टूडियो की इस फिल्म का निर्देशन राघव लारेंस कर रहे हैं। ये फिल्म 5 जून 2020 को रिलीज होगी। फिल्म के पहले लुक में अक्षय कुमार आंखों में काजल लगा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ये फिल्म हॅारर कॅामेडी जोनर में सेट है। बात की जाए लक्ष्मी बॉम्ब की तो ये साउथ की सुपरहिट फिल्म कंचना 2 की हिंदी रीमेक है। इसके अलावा अक्षय कुमार फिल्म सूर्यवंशी की भी शूटिंग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications