Funny Memes- लक्ष्मी बम के ट्रेलर के साथ सोशल मीडिया पर छाए मजेदार मीम्स, हंस पड़ेंगे आप
काफी समय से चर्चा में चल रही सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और काफी शानदार लग रहा है। लक्ष्मी बम को लेकर काफी समय से इंतजार था कि फिल्म रिलीज होकर कब धमाका करेगी और इसका ट्रेलर कब तक सामने आएगा। लोग इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहें।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आएंगी और ट्रेलर में दोनो काफी शानदार लग रहे हैं। कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार की जोड़ी देखने के लिए लोग काफी उत्सुक है। हालांकि ट्रेलर सामने आने के बाद कुछ ऐसा हो रहा है जो कि हर फिल्म या ट्रेलर आने के बाद होता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया पर नजर आने वाले मजेदार मीम्स की।

लक्ष्मी बम के ट्रेलर के साथ साथ कुछ फनी मीम्स भी सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं जिनको देखकर आप निश्चित ही काफी खुश होने वाले हैं। कुछ तो इतने फनी हैं कि आपकी हंसी शायद ही रुकेगी।
अक्षय कुमार की ये फिल्म कंचना की रीमेक है और इसको लेकर कई लोग अक्षय कुमार को ट्रोल भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि अक्षय कुमार ने फिल्म को पूरी तरह से कॉपी किया है।
इसके पहले अक्षय कुमार को इस तरह की फिल्म में कभी नहीं देखा गया है और निश्चित ही फिल्म काफी चलने वाली है। अक्षय कुमार को इसमें कई लु्क्स में नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications