'लक्ष्मी बम' First LOOK: लाल साड़ी, बिंदी, चूड़ी पहने अक्षय कुमार का 'लक्ष्मी' अवतार
Recommended Video
फिल्म लक्ष्मी बम से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। कोई दो राय नहीं कि इस लुक में अक्षय काफी डरावने दिख रहे हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने लाल साड़ी, बिंदी, चूड़ी पहने अक्षय कुमार का लक्ष्मी लुक फैंस को इस फिल्म के लिए और भी उत्साहित कर सकता है। अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की यह फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होने वाली है।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली झलक शेयर करते हुए लिखा- नवरात्रि के अवसर पर मैं अपनी फिल्म में अपना लक्ष्मी का लुक शेयर कर रहा हूं. मैं इस फिल्म के लिए उत्साहित भी हूं और नर्वस भी...लेकिन ज़िदगी तभी शुरु होती है जब अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते हैं, है कि नहीं?

फॅाक्स स्टार स्टूडियो की इस फिल्म का निर्देशन राघव लारेंस कर रहे हैं। ये फिल्म पहले 5 जून 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह 22 मई को ही आ जाएगी।
लक्ष्मी बॉम्ब की बात करें तो तो ये साउथ की सुपरहिट हॉरर- कॉमेडी फिल्म कंचना 2 की हिंदी रीमेक है। तेलुगु में यह फिल्म काफी चर्चित रही थी। फैंस अक्षय को पहली बार इस अंदाज में देंखेंगे।
फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे आदमी का किरदार निभाते दिखाई देंगे जिस पर एक हिजड़ा का भूत चढ़ जाता है और फिर वो हिजड़ा, अक्षय कुमार के शरीर में घुसकर अपनी मौत का बदला, अक्षय के ज़रिए बाकी लोगों से लेता है। साल 2020 में अक्षय कुमार सूर्यवंशी, लक्ष्मी बम और बच्चन पांडे के साथ धमाका करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
