लक्ष्मी बम:'अक्षय कुमार को खास धन्यवाद, उन्होंने ट्रांसजेंडर का रोल निभाना स्वीकार किया'-राघव लॉरेंस
अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म लक्ष्मी बम को लेकर खासा चर्चा में हैं। लक्ष्मी बम के डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने अक्षय कुमार के ट्रांसजेंडर रोल को लेकर एक्टर की तारीफ की। राघव लॉरेंस का मानना है कि पहली बार इतने बड़े सुपरस्टार ने इस तरह के रोल को अदा किया है। उन्हीं की वजह से ट्रांसजेंडर को लेकर एक खास मैसेज समाज में सही तरीके से जा पा रहा है।
राघव लॉरेंस ने बताया कि कंचना के तमिल में रिलीज़ होने के बाद, फिल्म को ट्रांसजेंडर्स से खूब तारीफें मिली। कुछ लोग मेरे घर आए और मुझे आशीर्वाद भी दिया। कंचना की अपार सफलता के बाद लक्ष्मी बम को बनाने की तैयारी हुई। इस फिल्म में ट्रांसजेंडर का रोल को अक्षय सर ने निभाया है, इस वजह से लक्ष्मी बम का मैसेज ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगा। इसीलिए वह अक्षय कुमार का अभारी महसूस कर रहे हैं।
बता दें हाल में ही अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसमें अक्षय कुमार के अलावा कियारा आडवाणी भी नजर आ रही हैं। बता दें तमिल फिल्म कंचना का हिंदी वर्जन लक्ष्मी बम है जिसे राघव लॉरेंस निर्देशित कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











