Laxmi Bomb- शूटिंग सेट से वायरल हुई अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की खूबसूरत तस्वीर
सुपरस्टार अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी इस समय फिल्म लक्ष्मी बॉम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरु हुई है और शूटिंग शुरु होते ही काफी शानदार तस्वीर सामने आई है। दरअसल ये तस्वीर कियारा और अक्षय कुमार की है जो कि साथ में नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग इस समय मुंबई में चल रही है और शूटिंग सेट से ही ये तस्वीर सामने आई है। गौरतलब है कि इस तस्वीर को खुद कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इसके पहले कियारा आडवाणी ने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह दी है। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म साउथ की फिल्म कंचना 2 की रीमे है।

फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे आदमी का किरदार निभाते दिखाई देंगे जिस पर एक हिजड़ा का भूत चढ़ जाता है और फिर वो हिजड़ा, अक्षय कुमार के शरीर में घुसकर अपनी मौत का बदला, अक्षय के ज़रिए बाकी लोगों से लेता है।
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल हाल ही में रिलीज हुई है जो कि काफी शानदार बिजनेस कर रही है। फिल्म लक्ष्मी 5 जून 2020 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications