'ना ही हॉरर ना कॉमेडी, बिल्कुल बोरिंग है अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी'
बीती रात यानि की 9 नवंबर को अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था क्योंकि इस साल अब तक अक्षय की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी। लेकिन फिल्म ने दर्शकों को बुरी तरह निराश किया है। फिल्म को ना सिर्फ समीक्षकों से बल्कि आम दर्शकों से काफी निगेटिव प्रतिक्रिया मिल रही है।
जहां कुछ स्क्रिप्ट को दोष दे रहे हैं, वहीं कुछ अक्षय कुमार के अभिनय पर भी निशाना साध रहे हैं। लोगों ने साफ लिखा है कि इस हॉरर- कॉमेडी में ना ही हॉरर है, ना ही कॉमेडी। बल्कि यह स्क्रिप्ट के स्तर पर बेहद कमजोर है।

राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी मुख्य किरदारों में हैं। जबकि फिल्म की लक्ष्मी हैं शरद केलकर। यह 2011 में आई तमिल फिल्म 'कंचना' की हिंदी रीमेक है। फिल्म को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था।
यहां देंखे फिल्म 'लक्ष्मी' पर ऑडियंस रिएक्शन-


Click it and Unblock the Notifications