अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी'- जानें कब और कहां देखें फिल्म, डिटेल्स
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की दिवाली रिलीज आज यानि की 9 नवंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने टाइटल को लेकर लंबे समय से विवाद का हिस्सा रही है। हालांकि अक्षय फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
बता दें, कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सिर्फ ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भारतीय समयानुसार 7 बजकर 5 मिनट पर रिलीज होने वाली है। यदि आपके पास वीआईपी सब्सक्रिप्शन है, तो आप इस फ़िल्म को देख सकते हैं।

साल 2019 दिसंबर में रिलीज फिल्म 'गुड न्यूज' के बाद अक्षय कुमार सीधे 'लक्ष्मी' के साथ फैंस के सामने आ रहे हैं। एक साल में तीन से चार फिल्में देने वाले यह सुपरस्टार इस साल कोरोना की वजह से एक भी फिल्म रिलीज नहीं कर पाए। वहीं, अब लक्ष्मी भी सिनेमाघरों में नहीं आ रही है, जिसकी फैंस को निराशा भी है।


Click it and Unblock the Notifications