अक्षय कुमार ने यूट्यूबर पर ठोका 500 करोड़ का मानहानि का केस, सुशांत केस में घसीटा था एक्टर नाम
अभिनेता अक्षय कुमार ने बिहार के एक यूट्यूबर के खिलाफ मानहानि का केस ठोका है। यूट्यूब का नाम राशिद सिद्दिकी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कथिततौर पर यूट्यूबर ने अक्षय कुमार का नाम सुशांत सिंह राजपूत मामले में जबरन घसीटा। इस मामले अक्षय कुमार की ओर से यूट्यूबर के खिलाफ 500 करोड़ का मानहानि का केस किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राशिद के वायरल हो रहे वीडियो में लक्ष्मी अभिनेता अक्षय कुमार पर ये आरोप लगाए गए कि उन्होंने सुशांत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को कनाडा भगाने में मदद की थी।

यूट्यूबर ने अभिनेता पर ये आरोप लगाए कि उन्होंने मुंबई पुलिस और आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर रिया को भगाने की मदद की। इन गंभीर आरोपों के बाद अक्षय कुमार ने मानहानि का केस करने का कदम उठाया है।
बता दें काई पो छे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कथिततौर पर 14 जून को मुंबई स्थित फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। इसके बाद सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई और एक्ट्रेस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाया है।
बता दें हाल में ही अक्षय कुमार फिल्म लक्ष्मी में नजर आए। इसके बाद अक्षय कुमार ने राम सेतू फिल्म का ऐलान किया। इस नई फिल्म के अलावा अक्षय के पास अतरंगी रे, बेल बॉटम, और पृथ्वीराज जैसी बड़ी फिल्मों भी बनी।


Click it and Unblock the Notifications











