ड्रग कनेक्शन: रिया चक्रवर्ती को मिली बेल तो वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा- 'न्याय और सच की जीत हुई'
सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कई दिनों से जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हालांकि अभी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को जेल में ही रहना होगा। बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा रिया को सर्शत जमानत दे दी है। वहीं अदालत ने शौविक और ड्रग पेडलर बासित परिहार की जमानत याचिका खारिज कर दी है। रिया की बेल मिलने के बाद उनके वकील सतीश मानेशिंदे का रिएक्शन सामने आया है।
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट के जमानत देने के फैसले का हम खुश हैं। आज सच्चाई और न्याय की जीत हुई है। न्यायधीश सारंग कोटवाल ने तमाम तथ्यों और कानून को स्वीकारा है। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी व न्यायिक हिरासत एकदम गलत थी। ईडी, सीबीआई और एनसीबी ने रिया को विच हंट किया। तीनों जांच एजेंसियों को अब निष्कर्ष पर आना चाहिए। हम सभी न्याय की आशा करते हैं। सत्यमेव जयते।


Click it and Unblock the Notifications











