'पा' पर दायर हुआ मुकदमा

By Staff

Paa
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन की ताजा फिल्म 'पा' पर पटना की अदालत में मुकदमा दायर हुआ है। फिल्म 'पा' पर आरोप है कि फिल्म में विकलांग बच्चों का मजाक उड़ाया गया है। फिल्म निर्देशक बालकृष्णन बाल्की की फिल्म 'पा' के विरुद्ध अयोग्यता अधिनियम के तहत पटना की एक अदालत में मुकदमा दायर किया गया है।

फिल्म 'पा' एक ऐसे बच्चे पर आधारित है जो 'प्रागेरिया' नाम की बीमारी का शिकार है। यह एक रेयर बीमारी है। इस बीमारी में इंसान अपनी उम्र से तीन-चार गुना बड़ा दिखाई देने लगता है। फिल्म में प्रागेरिया के शिकार 13 साल के लड़के की भूमिका अमिताभ बच्चन ने निभायी है। जबकि रियल लाइफ में अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन, फिल्म में अमिताभ के पिता की भूमिका में हैं। 'पा' पिता-पुत्र के संबंधों पर आधारित संवेदनशील कहानी है। 'पा' में अमिताभ का नाम ऑरो है, इस फिल्म में अमिताभ के अभिनय की चारों ओर सराहना हो रही है। फिल्म बीते शुक्रवार ही रिलीज हुई है।

पटना उच्च न्यायालय की अधिवक्ता श्रुति सिंह ने यह मुकदमा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अयोग्यता अधिनियम,1995 के तहत दायर किया है। चर्चित फिल्म 'पा' के निर्देशक आर. बालकृष्णा के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

अधिवक्ता श्रुति सिंह ने शनिवार को कहा, " मैंने अदालत में मुकदमा दायर किया है कि इस बात की जांच की जाए कि 'पा' के माध्यम से अयोग्यता कानून का उल्लंघन किया गया है या नहीं।" अधिवक्ता ने कहा कि अदालत इस मामले की सुनवाई अगले सप्ताह करेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X