बाबा सिद्दिकी के मर्डर के बाद लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो कॉल लीक, जेल से पाकिस्तान गैंगस्टर से फोन पर की ये बात

Lawrence Bishnoi Video Call Pakistan Gangster: महाराष्ट्र के कद्दावर नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हत्या की जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिश्नोई गैंग ने ली है। इसके बाद अब लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
दरअसल, बिश्नोई के पास मोबाइल फोन होने और जेल से उसके और एक पाकिस्तानी गैंगस्टर के बीच वीडियो कॉल की जानकारी फिर से सामने आई है। इस साल जून में, 19 सेकंड का एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया था।
ਪਹਿਲਾਂ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਨੇ ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਸੀ।
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) June 18, 2024
ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ, ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਨੇ ਗੁਜਰਾਤ ਜੇਲ੍ਹ ਤੋਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਗੈਂਗਸਟਰ ਸ਼ਹਜ਼ਾਦ ਭੱਟੀ ਨੂੰ ਈਦ ਦੀ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਇਹ ਸਾਬਤ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਕੈਦ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਆਜ਼ਾਦੀ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ।
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਜੇਲ੍ਹ… pic.twitter.com/PxD9aq00xf
सिद्दीकी की हत्या में उसका नाम सामने आने के बाद, इंटरनेट पर लोगों ने वीडियो की ओर इशारा करते हुए इसे जेल अधिकारियों द्वारा उसकी आपराधिक गतिविधियों को जारी रखने में मदद करने का उदाहरण बताया।
बता दें कि बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है। वहीं इन आरोपियों का कहना है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप के लोग हैं। हालांकि अभी तक ना तो लॉरेंस बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी ली है और ना ही पुलिस ने आरोपियों के इस बयान की पुष्टी की है, लेकिन इस हादसे के बाद से सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











