Jasmine Sandlas- सलमान खान के बाद इस सिंगर के पीछे पड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग? जान से मारने की धमकी

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के बाद खबरों का हिस्सा बना लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप अक्सर चर्चा में रहता है। इस वक्त इस गैंगस्टर ने एक सिंगर को जान से मारन की धमकी दे डाली है। हम बात कर रहे हैं सिंगर जैस्मीन सैंडलस की जो कि डरी हुई हैं क्योंकि बिश्नोई ने उनको न से मारने की दी है।
अमेरिका में रहने वाली पंजाबी सिंगर इस वक्त भारत में हैं और वो एक शो के लिए दिल्ली पहुंची थीँ। दिल्ली में लैंड करने के कुछ समय के बाद ही उनको एक कॉल आया था और उनको जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस के मुताबिक जैस्मीन ने कहा है कि धमका देने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया था। खबर है कि सिंगर का शो दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला है लेकिन इस वक्त उनको सिक्योरिटी में रखा गया है। वो जिस होटल में छहरी हैं उसकी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है और इसकी जांच की जा रही है।
जैस्मीन सैंडलस एक शानदार गायिका हैं और उन्होने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी काम किया है। ज्यादातर वो पंजाबी गानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि जैस्मीन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।
हत्या के बाद चर्चा
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई हाल ही में कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद फिर से सुर्खियों में आ गया। इसके अलावा भी उनके नाम कई अपराध दर्ज हैं।
लॉरेंस बिश्नोई जेल में है लेकिन इसके बाद भी उसका गैंग यहां काम करता रहता है। पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला की हत्या का आरोपी बिश्नोई फिलहाल गुजरात की एक जेल में बंद है।


Click it and Unblock the Notifications











