"सलमान खान के साथ काम करेगा तो सीधे सीने पर चलेगी AK 47...." इस गैंगस्टर ने दी खुली चेतावनी, वायरल हुआ AUDIO

बॉलीवुड एक्टर समलान खान अपने काम की वजह से खास चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि इन दिनों सलमान खान बिग बॉस सीजन 19 को लेकर चर्चाओं में हैं। यह शो जल्द ही शुरू होने जा रहा है, लेकिन शो शुरू होने से पहले ही लगता है कि सलमान खान और उनके साथ काम करने वालों के सिर पर खतरा मंडरा रहा है। बता दें कि एक गैंगस्टर ने सलमान खान और उनके साथ काम करने वालों को खुली चेतावनी दी है। चलिए जानते हैं कि क्या है मामला।
वायरल हुआ लॉरेंस बिश्नोई का ऑडियो
दरअसल कपिल शर्मा ने सलमान खान को नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल' शो सीजन 2 में बुलाया था। वहीं सलमान खान को शो में बुलाना गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को नागवारा हुआ। वहीं हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने एक ऑडियो जारी करते हुए खुली चेतावनी दी है। इस ऑडियो में हैरी बॉक्सर ने पूरी इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए कहा- 'कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले और अब फायरिंग इसलिए हुई है क्योंकि इसने सलमान खान को अपने शो के उद्घाटन पर बुलाया था।'
अब वॉर्निंग नहीं सीधे सीने पर चलेगी गोली
'अब अगली बार जो भी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कलाकार बुलाएगा उनको वॉर्निंग नहीं देंगे। अब सीधे गोली चलेगी छाती पर। मुंबई सबको वॉर्निंग है। सभी कलाकारों प्रोड्यूसरों को। हम मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि तुम लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। अगर सलमान खान के साथ किसी ने भी काम किया तो चाहें वह छोटा या बड़ा कलाकार हो छोड़ेंगे किसी को नहीं। हम मार देंगे उसको। किसी भी हद तक जाना पड़ेगा मारने के लिए। हम उसको मार देंगे। अगर सलमान खान के साथ किसी ने काम किया तो वह अपनी खुद की मौत का जिम्मेदार होगा।'
लगातार दे रहे हैं लॉरेंस बिश्नोई धमकियां
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को धमकी मिली हो। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार सलमान खान को धमकी दी थी। इतना ही नहीं पिछले साल तो लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी करवा दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











