लॉरेंस बिश्नोई ने रखीं सलमान खान के सामने ये शर्तें, बोले- अगर जिंदा रहना चाहते हो तो मंदिर में जाकर...

Salman Khan again received death threats: बॉलीवुड एक्टर समलान खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खास चर्चाओं में हैं। वैसे तो लंबे समय से सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन इस साल तो खतरा ज्यादा दिखाई दे रहा है।
सलमान खान पर फिर मंडराया खतरा
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई बार सलमान खान पर हमला करवाने की कोशिश भी की है। समलान खान को हिंट देने के लिए लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने उनके खास दोस्त बाबा सिद्दीकी की भी जान लेली लेकिन फिर भी यह मामला ठंडा नहीं हुआ। लॉरेंस बिश्नोई अभी भी सलमान खान को धमकियां दे रहा है।
सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी
लॉरेंस बिश्नोई ने हाल ही में सलमान खान को फिर एक धमकी दी है। दरअसल मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल रूम को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक धमकी भरा मैसेज आया है। जिसमें यह दावा किया गया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई बोल रहा है। शख्स कहता है कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो मंदिर में जाकर माफी मांगें। या फिर 5 करोड़ रुपये दें अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो वह उन्हें जान से मार देगा। हमारी गैंग आज भी सक्रिय है।
पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटना
बता दें कि पुलिस को यह जानकारी सोमवार को मिली। हालांकि इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। उन्होंने एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है जो व्हाट्सएप के जरिए स्टार्स से पैसे की डिमांड करता है। बता दें कि इससे पहले ही पुलिस को इस तरह का मैसेज मिल चुका है। पहले भी सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है, लेकिन पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। झारखंड में रहने वाले इस शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप का मैंबर बताया था।


Click it and Unblock the Notifications