पवन सिंह को लॉरेन बिस्नोई की खुली धमकी- सलमान खान के साथ स्टेज पर दिखे तो...

Pawan Singh Lawrence Bisnoi: लखनऊ में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को एक अज्ञात नंबर से धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और कहा कि पवन सिंह सलमान खान के साथ स्टेज पर न आएं। पवन सिंह इस रविवार (7 दिसंबर) को बिग बॉस फिनाले में परफॉर्म करने वाले हैं। शो का सेट फिल्मसिटी, गोरेगांव में है। धमकी उसी परफॉर्मेंस को लेकर दी गई है।
परफॉर्मेंस की तैयारी कर रहे थे पवन सिंह
जब पवन सिंह बिग बॉस फिनाले के लिए तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें यह कॉल आया। कॉल करने वाले ने सलमान खान का नाम लेते हुए उन्हें डराया और कहा कि अगर उन्होंने स्टेज शेयर किया तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। पवन सिंह की टीम ने इस मामले की जानकारी पुलिस को देने का फैसला किया है।
पैसे की भी मांग
सूत्रों के मुताबिक कॉल करने वाले ने पवन सिंह से ज्यादा पैसे भी मांगे और धमकी दी कि अगर उन्होंने बात नहीं मानी तो उन्हें आगे काम नहीं मिलेगा।
पुलिस जांच करेगी
अब पुलिस पता लगाएगी कि कॉल किसने किया, वह कहां का है और क्या सच में किसी गैंग से जुड़ा है। पवन सिंह की टीम ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications