'अगली गोली सीने पर होगी'- रोहित शेट्टी को मिली खौफनाक धमकी, बिश्नोई गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी

Rohit Shetty Juhu residence attack: मुंबई के जुहू इलाके में रविवार देर रात फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना से फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई। यह घटना 1 फरवरी की रात करीब 12:45 बजे हुई, जिसके बाद रोहित शेट्टी के रिहायशी टावर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

Rohit Shetty Juhu residence attack

अब इस फायरिंग को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है, जिसने इसकी जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

पोस्ट में दी धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में गैंगस्टर शुभम लोणकर और अरजू बिश्नोई ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने रोहित शेट्टी को पहले भी कई बार चेतावनी दी थी कि वह उनके काम में दखल न दें। पोस्ट में कहा गया- 'हम, शुभम लोणकर, आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर, रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हैं। हमने रोहित शेट्टी को कई बार वॉर्निंग दी थी कि वह हमारे काम में दखल न दें। लेकिन वह समझ नहीं पाए, तो यह सिर्फ एक छोटा सा ट्रेलर है। अगर अब भी वह नहीं समझे, तो अगली गोली घर के बाहर नहीं, बल्कि बेडरूम के अंदर उनके सीने पर मारी जाएगी।'

पोस्ट के आखिर में यह भी कहा गया कि जो लोग उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज करेंगे, उनके साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनकी हालत पहले से भी बदतर होगी।

कैसे हुई फायरिंग की घटना?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावर बाइक से जुहू इलाके में पहुंचा था। उसने कुछ दूरी पर बाइक खड़ी की और पैदल ही शेट्टी टावर की ओर बढ़ा। आरोपी ने इमारत की पहली मंजिल पर स्थित रोहित शेट्टी के पर्सनल जिम के बाहर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गया।

ऑटो चालक से पूछताछ जारी

घटना के बाद आरोपी को पास ही एक ऑटो-रिक्शा चालक से बातचीत करते देखा गया। बताया जा रहा है कि उसने चालक से पूछा था कि क्या वह उसे कल्याण ले जा सकता है। जब चालक ने दूरी ज्यादा होने की बात कही, तो उसने जुहू के पास स्थित रेलवे स्टेशन तक छोड़ने की पेशकश की। फिलहाल वह ऑटो चालक रोहित शेट्टी के घर के अंदर मौजूद है और पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

जांच में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच

इस फायरिंग मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों की तलाश के लिए 12 स्पेशल टीमें बनाई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सोशल मीडिया पर किए गए दावे की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल रोहित शेट्टी और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

More from Filmibeat

Read more about: rohit shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X