लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर है बिग बॉस 17 का विनर, इससे पहले भी शूट करने की कर चुके हैं कोशिश

Munawar Faruqui Lawrence Bishnoi: हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई और इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गांगुली है। लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि एक मशहूर कॉमेडियन लॉरेंस गैंग के निशाने पर मौजूद है।
दावा किया जा रहा है कि यह मशहूर कॉमेडियन कुछ वक्त पहले एक फ्लाइट में सवार होकर गया था और तब लॉरेंस गैंग के दो शूटर्स भी इसी प्लेन में मौजूद थे। लेकिन इस समय वह अपने काम को अंजाम नहीं दे पाए थे और कॉमेडियन की जान भी बच गई थी। अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो यह मशहूर कॉमेडियन और कोई नहीं बल्कि बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी है।
दावा किया जा रहा है कि जिस होटल में वह नंबर फारूकी रुके थे उसी में दोनों शूटर भी रुके हुए थे। दिल्ली पुलिस में शूटर्स को पहले से ही ढूंढ रही थी क्योंकि एक बिजनेसमैन के खून में इनका नाम भी सामने आ चुका है। इसके बाद में दिल्ली पुलिस ने वहां पर रेड डाल दी थी।
खबर है कि कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी की और इसके चलते लॉरेंस गैंग काफी ज्यादा नाराज है। लेकिन अभी तक इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है कि मुनव्वर फारूकी को लॉरेंस गैंग टारगेट क्यों कर रही है।
मालूम हो कि लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने इससे पहले सलमान खान के घर पर भी फायरिंग की थी। इसी के अलावा राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सुखदेव सिंह गोगामेडी और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला का मर्डर भी इसी गैंग द्वारा करवाया गया है। इस गैंग के टारगेट पर सलमान खान भी है और बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद इस गैंग ने धमकी दी है कि सलमान खान की जो भी मदद करेगा वह लॉरेंस गैंग के निशाने पर आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications