Salman Khan का करने वाले थे Sidhu Moosewala जैसा हाल, इस खतरनाक पिस्तौल से गोली दागने का था प्लान

Salman Khan

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान गैंगस्टर लॉरेंस बिस्नोई के रडार पर हैं। अप्रैल में, मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर दो बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी। जांच के बाद अब तक कई गिरफ्तारियां हुईं। नई रिपोर्टों में कहा गया है कि पुलिस ने सलमान को मारने की प्लानिंग बनाने के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार और मेंबर्स को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों को उनके पनवेल फार्महाउस के पास सलमान खान की कार पर हमला करने की कथित तौर पर प्लानिंग बनाते हुए गिरफ्तार किया।

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने तुर्की में बनी ज़िंगाना पिस्तौल से सलमान खान पर हमला करने की योजना बनाई थी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि दिवंगत सिद्धू मूसेवाला पर गोली चलाने के लिए इसी तरह की पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों की सोशल मीडिया एक्टिविटीज को खंगालने पर पुलिस इस प्लानिंग को नाकामयाब करने में कामयाब रही। जोन II (पनवेल) के डिप्यूटी कमिश्नर विवेक पानसरे ने खुलासा किया कि नितिन ठाकरे नाम के एक इंस्पेक्टर को सितंबर-अक्टूबर में एक बहुत ही फेमस शख्स को नुकसान पहुंचाने की प्लानिंग के बारे में जानकारी मिली थी। फिर, पुलिस और मुखबिरों ने सूचना को ट्रैक करने के लिए बिश्नोई गिरोह के व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया ग्रुप्स को क्रैक किया गया।

विवेक पानसरे ने कथित तौर पर कहा, "अप्रैल में, हमें इंफोर्मेशन मिली कि कुछ लोग सलमान खान के पनवेल फार्महाउस की रेकी कर रहे हैं। हमने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य सोशल मीडिया में अपने मुखबिरों और पुलिस अधिकारियों को घुसपैठ कराई... हमने हैदराबाद, बेंगलुरु और संभाजीनगर से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया... उन्होंने बांद्रा में भी रेकी की थी।" ऐसी खबरें हैं कि इन सदस्यों ने मिशन को अंजाम देने के बाद श्रीलंका भागने की योजना बनाई थी।

सलमान खान का सामना काले हिरण के शिकार मामले में लॉरेंस बिस्नोई से हुआ। बिस्नोई समुदाय ने इस पर आपत्ति जताई है क्योंकि काले हिरण को पवित्र माना जाता है। सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से गांव जाकर माफ़ी मांगने के लिए कहा गया है। अभिनेता ने अब तक सभी घटनाओं और मिली धमकियों पर चुप्पी बनाए रखी है।

Read more about: salman khan lawrence bishnoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X