कनाडा की बड़ी कार्रवाई, बिश्नोई गैंग को बताया आतंकी संगठन, इस फैसले के बाद कसा जाएगा जोर का शिकंजा

Lawrence Bishnoi gang

Lawrence Bishnoi gang Canada terrorist organization: कनाडा सरकार ने भारत से जुड़े मशहूर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग को आतंकवादी संगठन की लिस्ट में शामिल कर दिया है। यह जानकारी कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

बिश्नोई गैंग के खिलाफ क्या आरोप हैं?

कनाडा सरकार ने बताया कि बिश्नोई गैंग इंटरनेशनल क्रिमिनल नेटवर्क है, जो भारत से ऑपरेट होता है और कनाडा में भी काफी हद तक एक्टिव है। इस गैंग पर हत्या, गोलीबारी, आगजनी, जबरन वसूली और धमकाने जैसे अपराध करने का आरोप है। गैंग का निशाना खासतौर पर प्रवासी समुदाय, उनके बिजनेस, और कल्चरल सेलेब्रिटी होती हैं।

आगे की कार्रवाई

अब जब बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है, तो कनाडा की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के पास गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के अधिक अधिकार होंगे। गैंग की कोई भी प्रॉपर्टी, गाड़ी या पैसों को जब्त या फ्रीज किया जा सकता है। इसके साथ ही गैंग से जुड़ी फाइनेंशियल एक्टिविटीज की निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।

कनाडा सरकार का बयान

गैरी आनंदसांगरी ने कहा, "कनाडा में कोई भी समुदाय डर और आतंक के माहौल में नहीं रह सकता। हिंसा और आतंक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस तरह यह गैंग लोगों को डराता है, हमें इसके खिलाफ ठोस कदम उठाने होंगे।"

आगे की प्लानिंग

कनाडा की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अब इस गैंग की हर एक्टिविटी पर कड़ी नजर रखेंगी। वे गैंग के अपराधियों को रोकने और समुदायों को सेफ बनाने के लिए और भी अच्छे और कारगर तरीके अपनाएंगे। यह कार्रवाई भारत-कनाडा के सुरक्षा सहयोग में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

More from Filmibeat

Read more about: lawrence bishnoi canada
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X