सलमान खान को धमकी देने वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल हुआ कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Lawrence Bishnoi

Lawrence Bishnoi brother Anmol Bishnoi arrested in California: लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई सलमान खान को धमकी दे रहा था।

कभी वह सलमान खान के घर के आगे फायरिंग करता तो कभी वह उनके खास दोस्त बाबा सिद्दीकी की जान ले लेता, लेकिन अब लॉरेंस बिश्नोई के भाई का खेल खत्म हो चुका है। जी हां, अनमोल बिश्नोई पकड़ा जा चुका है।

पकड़ा गया अनमोल बिश्नोई
सुत्रों के मुताबिक अनमोल बिश्नोई को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। अमेरिका ने कुछ दिनों पहले ही अनमोल बिश्नोई के देश में होने की पुष्टी की थी। इस पुष्टी के बाद ही मुंबई पुलिस ने अनमोल को देश को सौंपने का एक प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद ही अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।

एजेंसी ने रखा था 10 लाख का ईनाम
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तो अनमोल बिश्नोई के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। बता दें कि एजेंसी ने बिश्नोई को साल 2022 के दो मामलों के आरोप पत्र दायर किया था। इसमें साल 2022 में पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी शामिल है।

इसके बाद सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग वाला मामला सामने आया। इस घटना के बाद पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। अनमोल बिश्नोई पकड़ा जाता, लेकिन उससे पहले ही उसने बाबा सिद्दीकी की हत्या करवा दी।

बनवाया था फर्जी पासपोर्ट
आपको बता दें कि अनमोल बिश्नोई भारत से एक फर्जी पासपोर्ट बनवाकर देश छोड़कर भाग गया था। जिसके बाद उसे केन्या और कनाडा में देखा गया था। वह विदेश से ही शूटर्स के संपर्क में था और देश की सारी जानकारी रखते था। लेकिन फिलहाल तो अनमोस बिश्नोई पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ जारी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X