सलमान खान को मारने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस गैंग का प्लान लीक, गुर्गे संपत नेहरा की फिसली जुबान!

Salman Khan Death Plan Lawren Bisnoi: चूरू शहर के एक कारोबारी से वीडियो कॉल के जरिए रंगदारी मांगने के आरोप में पंजाब की बठिंडा हाई सिक्योरिटी जेल से पूछताछ के लिए चूरू लाए गए गैंगस्टर संपत नेहरा ने कई राज उगले हैं। पुलिस व एसओजी की टीम की पूछताछ में उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अंतरराष्ट्रीय संबंधों की जानकारी दी है।
उसने पुलिस को बताया कि देश के चर्चित हत्याकांडों में उपयोग ली गई जिगना पिस्टल की सप्लाई गिरोह को दिल्ली में मिलती है। सलमान खान लॉरेंस का अगला टारगेट है। उसे पूरा करने के लिए पहले उसने रैकी की थी। गिरोह अब भी इस टारगेट पर काम कर रहा है। सूत्रों के अनुसार संपत नेहरा ने स्वीकार किया कि उसने अपने गुर्गों के जरिए रंगदारी व आपसी रंजिश को लेकर जेल से करीब 50 हत्याएं करवाई हैं। वर्तमान में उसकी गैंग में कई शहरों में करीब 300 गुर्गे शामिल हैं, जो उसके इशारे पर काम कर रहे हैं।
गैंगस्टर नेहरा ने बताया कि लॉरेंस के कहने पर ही उसने पाकिस्तान में 3 लोगों की हत्या करवाई थी। इसके अलावा यूपी के डॉन अतीक अहमद व उसके भाई की हत्या में भी गिरोह की ओर से हथियार पहुंचाने की बात कही है। लेकिन इस मामले की जांच में यूपी पुलिस के सामने लॉरेंस का कनेक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर संपत नेहरा ने बताया कि मूसेवाला की हत्या के लिए लॉरेंस के कहने पर खुद के कई गुर्गों को भेजा था। संपत नेहरा ने बताया कि रोहित गोदारा से भी उसका संपर्क है।
गैंगस्टर संपत नेहरा को यहां लाने के बाद पुलिस ने उसके घने बालों को छोटा करवा दिया। साथ ही उसने करीब सवा लाख रुपए कीमत के महंगे जूते पहन रखे थे। पुलिस ने उन्हें उतरवा कर चप्पलें पहना दीं। इसके अलावा उसके ब्रांडेड कपड़े उतरवा एक टी-शर्ट व लॉअर पहना दिया था।
अपराधी संपत नेहरा को पांच दिन की पूछताछ के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वापस बठिंडा जेल भेज दिया गया है। उससे पुलिस व कई एजेंसियों ने पूछताछ की है। पूछताछ में आए तथ्यों की जांच की जा रही है।
सलमान खान 1998 में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान जोधपुर के आसपास के क्षेत्र में काले हिरणों का शिकार किया था। काले हिरणों को बिश्नोई समाज भगवान मानता है। यहीं कारण है कि लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह सलमान खान को मारना चाहता है। बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान के विरुद्ध न्यायालय में मामले विचाराधीन है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को काले हिरणों का हत्यारा मानता है।
जोधपुर कोर्ट परिसर में पुलिस की सुरक्षा में लॉरेंस बिश्नोई ने पहली बार कहा था कि हम सलमान खान को मारेंगे और यहीं कोर्ट में मरेंगे। इस बयान के बाद सलमान खान की सुरक्षा तो बढ़ा दी गई। लेकिन सलमान खान के खून के प्यासे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गिरोह आज भी सलमान की हत्या के मौके की तलाश में है।


Click it and Unblock the Notifications