Dil Bechara- लॉ स्टूडेंट ने दायर की याचिका- 'थिएटर में रिलीज हो सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म'
सुशांत सिंह राजपूत ने जब से खुदकुशी की है वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं और उनका आखिरी फिल्म दिल बेचारा को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि फिल्म को थिएटर्स नहीं मिल रहे हैं और इसको ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज किया जाएगा। बस इसके बाद से ही लगातार ये मांग उठ रही है कि इस फिल्म को ओटीटी पर नहीं बल्कि थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।
दिल बेचारा का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इस ट्रेलर के रिलीज होने के बाद एक तगड़ा धमाका हुआ है.. फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा देखा गया है। फिल्म के ट्रेलर ने तो रिलीज होने के बाद व्यूवरशिप को लेकर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज के खिलाफ भी अपील दायर की गई है। खबर है कि एक लॉ स्टूडेंट ने नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) से अपील की है इस फिल्म की ओटीटी रिलीज पर रोल लगे और इसके थिएटर में रिलीज करने का आदेश जारी होना चाहिए।
लखनऊ में शिल्पा शेट्टी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी- पुलिस में दर्ज हुआ मामला


Click it and Unblock the Notifications