सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बिहार की राजधानी पटना में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे वक्त में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद सुशांत सिंह राजपूत के पटना वाले घर पहुंचे हैं। उन्होंने सुशांत के जाने के बाद परिवार व सुशांत के पिता से मुलाकात की। बता दें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का ये लोकसभा क्षेत्र हैं जहां वह दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री ने 19 जून दोपहर करीब 3 बजे सुशांत के घर भी मुलाकात की। बता दें इससे पहले सुशांत के घर नेता पप्पू यादव भी पहुंचे थे।
Recommended Video
पटना स्थित सुशांत के घर रविशंकर प्रसाद ने एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की और संवेदना जाहिर की। केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में जानकारी ट्विटर पर शेयर की। साथ ही उन्होंने दो तस्वीरें भी साझा की। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह जैसे एक्टर पर उन्हें गर्व हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया लेकिन वह और तरक्की डिसर्व करते थे। बताया गया कि इस दौरान वहां के सासंद व विधायक भी मौजूद थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











