मौत से पहले सुशांत सिंह राजपूत - लॉरेन गॉटलिब का Whatsapp Chat वायरल, केस में खुलासा !
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक सप्ताह से अधिक का समय हो गया है। अभी तक पुलिस इस जांच में जुटी है कि ये हत्या है या सुसाइड। अगर मामला सुसाइड का भी है तो इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है। इस बीत बीते एक वीक में सोशल मीडिया पर सुशांत के कई वीडियो वायरल हुए।
Recommended Video
जिसे नेपोटिज्म से जोड़ा गया। सुशांत के कई दोस्त ने अपना अनुभव शेयर किया कि कैसे सुशांत हमेशा उत्साहित और एनर्जी से भरपूर रहते थे।

इस बीर सुशांत के साथ झलक दिखला जा में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर लॉरेन गॉटलिब ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुई पुरानी चैट की स्क्रीनशॉट को साझा किया। इस बातचीत में सुशांत कह रहे हैं कि वह बाहर से आए थे, लेकिन उन्होंने कभी भी सपने देखना बंद नहीं किया।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications