बॉलीवुड की 35 साल की टॉप एक्ट्रेस ने पत्रकार के साथ रचाई सगाई, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

Lauren Gottlieb Tobias Jones engagement: लॉरेन गॉटलिब ने बहुत ही कम वक्त में भारत में लोकप्रियता पाई है और उन्हें पवन सिंह के कमरिया बन जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। पावर स्टार के साथ फिल्माए गए उनके होली सॉन्ग को करोड़ों बार देखा गया था। इसके बाद वे तमाम हिंदी शो और फिल्मों में भी नजर आई। अब लॉरेन ने अपनी लाइफ के नए चैप्टर के बारे में खुलासा किया है और एक बड़ी खुशखबरी को फैंस से शेयर किया है।
हाल ही में पवन सिंह की 'कमरिया' को-स्टार ने सगाई की है और इसकी जानकारी भी उन्होंने खुद ही अपने सोशल अकाउंट पर बयां की है। जी हां, 'झलक दिखला जा' फेम लॉरेन गोटलिब ने 28 अगस्त को अपने लवर , Tobias Jone के साथ सगाई की घोषणा की और इंस्टाग्राम पर उनके साथ दिलचस्प तस्वीरें साझा कीं।
35 साल की डिवा ने अपने बॉयफ्रेंड संग कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं जो उनके और टोबियास जोन्स की मोहब्बत को बयां करती हैं। अभिनेत्री और डांसर को उनके लवर ने बीच किनारे लाखों डॉलर का सवाल करने के लिए घुटनों के बल बैठा और प्रपोज किया।
जवाब भी उतना ही दिलचस्प मिला और फिर लॉरेन की लाइफ में सारे पल खुशी के दिखे। लॉरेन गॉटलिब ने पिक्चर शेयर कर लिखा, 'आधिकारिक रूप से हमेशा के लिए दस लाख बार हां। टोबियास, तुम ड्रीम बॉय हो!! मैं हमेशा से जानती थी कि वहां एक ऐसे व्यक्ति का सही कॉम्बिनेशन है जो अत्यधिक प्रेरित, सहज, मज़ेदार और वाइल्ड है। वो उतना ही प्यार करने वाला, दयालु, देखभाल करने वाला और धैर्यवान भी है। आपमें ये सब चीजें हैं और बहुत कुछ!'
लॉरेन आगे लिखती हैं, 'लॉस एंजिल्स से लंदन तक हमारी उस पहली फोन कॉल के बाद मुझे बस इतना पता चल गया था कि हमें एक-दूसरे के जीवन में रहना चाहिए। उस डेढ़ साल में हमने प्यार और सम्मान की सबसे अच्छी नींव बनाई। मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं कि आखिरकार हमारे रास्ते एक हो गए और हम प्यार में पड़ सके! मेरे पूरे जीवन में इतना प्यार, खुशी और शुद्ध खुशियां लाने के लिए धन्यवाद। मैं आपकी मंगेतर बनने के लिए दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं। अच्छा हिस्सा तो अभी शुरू हुआ है!
फैंस इन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं और अब शादी की तारीख भी पूछ रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि लॉरेन के मंगेतर Tobias Jone एक ब्रिटिश राइटर और जर्नलिस्ट हैं, न कि कोई हीरो।


Click it and Unblock the Notifications











