राजेश खन्ना के अंतिम संस्कार में लाठीचार्ज, अमिताभ-अभिषेक फंसे

मुंबई के जूहू पर्ले स्थित श्मशान घाट के बाहर काका के अंतिम दर्शन के लिये भारी भीड़ मौजद थी। सितारों का आना जाना लगा हुआ था उसी बीच काका के फैन्स सितारों की एक झलक पाने के लिये उमड़ पड़े और भीड़ बेकाबू हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थिति इस कदर बेकाबू है कि सभी बॉलीवुड हस्तियों को श्मशान घाट के अंदर ही रोक दिया गया है। खबर यह भी आ रही है कि भीड़ में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को भी भीड़ का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं प्रशंसकों को रोक पाने में प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हुए और रणधीर कपूर, राजीव कपूर सरीखे कलाकार भी भीड़ में धक्का मुक्की का शिकार हुए।
बदनाम शायर राजेश खन्ना के यादगार डायलॉगप्राप्त जानकारी के अनुसार श्मशान स्थल पर श्रद्धांजलि देने पहुंची महिलाओं के ऊपर भी लाठी भांजी गई। हालात को काबू में रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कई कलाकारों को श्मशान स्थल के अंदर ही रोकना ठीक समझा। अभी भी कलाकारों को स्थल से बाहर नहीं निकाला जा सका है।


Click it and Unblock the Notifications











