टीवी के लेटेस्ट अपडेट: बिग बी पहुंचे पाक तो माधुरी को आया पसीना
आज पर्दे पर पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म 'खूबसूरत' रिलीज हो गई है। फिल्म के बारे में लोगों की क्या राय है यह तो आने वाला वक्त बता देगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म के जरिये फवाद खान ने हिंदुस्तानियों का दिल जीतने की कोशिश की है। फिल्म का प्रमोशन जमकर किया गया है। इसलिए फवाद सोनी के पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) में भी भाग लेने गये थे।
14 साल पुराना हुआ अमिताभ और केबीसी का रिश्ता..
जहां पर उन्होंने ना केवल हॉट सीट पर बैठकर लोगों का दिल जीता बल्कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को भी जवानी के यादों में ले गये। फवाद ने अमिताभ से पाकिस्तान और उससे जुड़ी बातें शेयर की।
फवाद की वजह पाकिस्तानी चले गये अमिताभ
अमिताभ ने खुलासा किया कि उनके दादाजी कराची से थे और वह जब महज दो साल के थे, तो अपनी मां के साथ पहली बार कराची गए थे।फवाद के साथी उनकी सह-अभिनेत्री सोनम कपूर भी मौजूद थीं।
टीवी की दुनिया की सबसे महंगी अभिनेत्री बनीं सोनाली बेंद्रे!
खैर यह तो हुई अमिताभ की बात इस बार आपके टीवी चैनलों पर बहुत कुछ खास होने वाला है, कहीं फिनाले की टक्कर है तो कहीं कुछ नये ट्विस्ट आने वाले हैं। आईये जानते हैं स्लाइडों के जरिये कि क्या होने वाला है आपके टीवी कार्यक्रमों में..


Click it and Unblock the Notifications











