'रेस 3' का धमाकेदार एक्शन सीन.. सलमान खान और बाइक स्टंट.. जबरदस्त.. Latest PICS
निर्देशक रेमो डिसूजा के जन्मदिन के मौके पर 'रेस 3' की टीम ने एक वीडियो जारी किया है। जहां सलमान जबरदस्त एक्शन अवतार में दिख रहे हैं। कोई शक नहीं कि सलमान खान का यह बाइक स्टंट देखकर फैंस रेस 3 के लिए और भी बेसब्र हो जाएंगे। फिल्म 15 जून को रिलीज हो रही है।
सलमान ने किया OUT.. अब संजय दत्त के साथ एक्शन फिल्म FINAL
इस वीडियो से सलमान खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। धूल में लिपटे सलमान बाइक पर स्टंट करते और रिवॉल्वर के साथ एकदम जबरदस्त दिख रहे हैं। जाहिर है सलमान फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं।

सलमान खान समेत 'रेस 3' की पूरी टीम अबू धाबी में फिल्म के आखिरी शेड्यूल को पूरा करने में जुटी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल के दूसरे हफ्ते में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। बता दें, रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम दिखाई देंगे।
यहां जानते हैं, रेस 3 ट्रेलर से फैंस को क्या है उम्मीदें-


Click it and Unblock the Notifications