सुपर 30 के सेट से ऋतिक रोशन का लुक वायरल, पापड़ बेच रहा है ये सुपरस्टार
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के उन कलाकाकों में से है जो अपने हर किरदार को काफी अच्छे से निभाते है। ऋतिक रोशन की कुछ फिल्में जैसे कृष और धूम काफी ज्यादा चली थी और लोगों के दिलों पर ऋतिक राज कर रहे थे। उसके बाद कई फिल्मों में ऋतिक को कुछ खास कामयाबी नहीं मिली थी और वो फ्लॉप हो रहे थे।
उनके अभिनय की बात की जाए तो वो कितना ज्यादा इसके लिए मेहनत करते है वो तो आपने काबिल जैसी फिल्म में जरूर देखा होगा। ऋतिक रोशन ने जब कोई मिल गया में एक बच्चे जैसा किरदार निभाया था तो वो लोगों को काफी पसंद आया था।

इस समय ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म सुपर 30 के लिए शूटिंग कर रहे है जिसमें ऋतिक एक गरीब गणितज्ञ का रोल कर रहे है। ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। बता दें कि ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 की फोटो इन दिनो सोशल मीडिया में वायरल हो रही जिसमे ऋतिक रोशन पापड़ बेचते हुए नजर आ रहे है।
इस फिल्म के लिए ऋतिक ने काफी तैयारी और मेहनत की है। आपको बता दे कि अगर इस फिल्म को बायोपिक कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि ये फिल्म उत्तर प्रदेश के एक गणितज्ञ आनंद कुमार की कहानी है और इस रोल को ऋतिक रोशन निभा रहे है।
ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के लिए आनंद कुमार के तरीके लुक ले लिया है जिसको देखकर आनंद कुमार भी दंग रह दए थे। आपको बता दे कि इस बात को खुद आनंद कुमार ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट लिखकर बताया था।
आनंद कुमार के ऊपर फिल्म क्यों बन रही है इसके पीछे एक बड़ा कारण है। दरअसल आनंद कुमार ने आईआईटी को छात्रों को फ्री में शिक्षा दी है और काफी ऊंचाई तक पहुंचाया है।
पहले भी आनंद कुमार ने इस फिल्म के लि कहा था कि इस किरदार के लिए ऋतिक उनकी पहली पसंद होगे और उनका ये मानना था कि ऋतिक इस किरदार को अच्छी तरह से निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











