पापा सैफ के साथ तैमूर की नई तस्वीर वायरल...कुछ यूं कर रहे हैं मस्ती
Recommended Video

सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले तैमूर की आप कितनी भी तस्वीरें देख लें लेकिन आपका मन नहीं भरता। वो इतने क्यूट है कि उनकी कितनी भी नई तस्वीरें आ जाए वो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाती है। एक बार फिर तैमूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।
तैमूर अली खान के साथ इस तस्वीर में पापा सैफ अली खान साथ नजर आ रहे हैं। ये असल में उनके पहले जन्मदिन की तस्वीर है। इस तस्वीर को देखकर आप भी मानेंगे कि वाकई ये बॉलीवुड की सबसे क्यूट फैमिली है।सैफ अली खान के साथ खेलते हुए तैमूर बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

तैमूर लोगों के बीच सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने कभी भी मीडिया या फैन्स से तैमूर को छिपाने की कोशिश नहीं की। उन्हें बखूबी पता है कि तैमूर किसी सुपरस्टार से कम नहीं है।
हाल में एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा था कि तैमूर जेनेटिक रूप से काफी स्पेशल बच्चे हैं क्योंकि उनमें रबिंद्रनाथ टैगोर, राज कपूर का जीन है और मंसूर अली खान पटौदी जैसी उनकी शख्शियत है जो उन्हें खास बनाती है। सैफ अली खान ने ये भी कहा कि अगर उन्हें तैमूर के साथ विज्ञापन का ऑफर मिला तो वो जरुर करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications