जिंदा दिल इंसान थे अभिनेता शम्मी कपूर, जिन्हें भूल नहीं सकता : प्रेम चोपड़ा

Shammi Kapoor
मस्तमौला और जिंदादिल इंसान थे अभिनेता शम्मी कपूर, जिन्हें कोई लंबे समय तक नहीं भूल सकता है, ये कहना है बॉलीवुड के मशहूर खलनायक और शम्मी जी के साथ तीसरी मंजिल जैसी सुपरहिट फिल्म में काम कर चुके प्रेम चोपड़ा का।

जिन्होंने जी टीवी से बात करते हुए कहा कि मैं उन्हें उनकी बीमारी हालत में मिलने अस्पताल गया था जहां उन्होंने उनसे अपनी बीमारी नहीं बल्कि मुस्कुराती यादों को बांटा। गौरतलब है कि मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर का आज निधन हो गया है। मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में सुबह 5:41 बजे शम्मी कपूर ने अंतिम सांस ली। वो लंबे अरसे से गुर्दे की बीमारी से ग्रसित थे।


परिवार वालों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल यानी 15 अगस्त को होगा। पिछले काफी समय से शम्मी कपूर की हालत नाजुक थी। वो 79 साल के थे। उन्हें 7 अगस्त से ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शम्मी कपूर के निधन पर पूरा बॉलीवुड सकते में हैं। शम्मी कपूर के निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर दी है। अमिताभ ने दुख जताते हुए लिखा है कि शम्मी कपूर की कमी कोई नहीं पूरा कर सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X