#Trending: सलमान के टाईगर विलेन और अक्षय कुमार को करना पड़ा रिजेक्ट!
इस हफ्ते बॉलीवुड में जो अच्छा हुआ उसका नाम था दो हीरोइनों की फिल्में अनारकली ऑफ आरा और अनुष्का शर्मा की फिल्लौरी। और जो बुरा हुआ वो था ऐश्वर्या राय के पिता का निधन।
बॉलीवुड में इस हफ्ते काफी कुछ अच्छा हुआ और काफी कुछ बहुत बुरा हुआ। पहले तो अनारकली ऑफ आरा से स्वरा भास्कर और फिल्लौरी से अनुष्का शर्मा एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हुई दिखाई दीं।
वहीं दूसरी तरफ, सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है और अक्षय कुमार की गोल्ड कई कारणों से छाई रही। रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक की पूरी स्टारकास्ट का एलान हो गया।

वहीं बाहुबली 2 के ट्रेलर ने तहलका मचाते हुए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए। वरूण धवन और आलिया भट्ट की बदरीनाथ की दुल्हनिया ने 100 करोड़ का टार्गेट पूरा कर लिया।
लेकिन इन सबके बीच दो बहुत ही बुरी खबर सामने आई। पहली थी ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का काफी समय तक कैंसर से लड़ने के बाद निधन और दूसरा था कपिल शर्मा का स्टारडम में चूर होकर अपने साथियों के साथ मारपीट और गालीगलौज करना।
और आप फटाफट 1 मिनट में नज़र डाल लीजिए सारी सुर्खियों पर -


Click it and Unblock the Notifications