#TopNews: शिवाय का बजा डंका या ऐ दिल है मुश्किल की दहाड़
इस हफ्ते बॉलीवुड में जो अच्छा हुआ वो है बॉक्स ऑफिस। शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल बॉक्स ऑफिस पर भिड़े और दोनों ही फिल्मों में कुछ अच्छा था और कुछ बुरा। जानिए इस हफ्ते बॉलीवुड में क्या क्या हुआ।
ये बंबई नगरी हैं, मिनटों में यहां खबरें बनती भी हैं और बनाई भी जाती हैं। फिर आज तो पूरे सात दिन हो गए। इस एक हफ्ते में बॉलीवुड में काफी कुछ अच्छा हुआ और काफी कुछ बुरा। हालांकि हम आपसे हर पल जुड़े रहने का वादा करते हैं, इसलिए पूरे हफ्ते का अपडेट लेकर लौट आए हैं।
इस हफ्ते बॉलीवुड में जो अच्छा हुआ वो है दीवाली का बॉक्स ऑफिस। इस बार का फिल्मी फ्राइडे, शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल दोनों ही फिल्मों के लिए एक एवरेज ओपनिंग लेकर आया।

वहीं दोनों फिल्मों के बीच की टक्कर ने सबका ध्यान बांधे रखा। वहीं सबका ध्यान खींचा शाहरूख खान की डॉन 3 की खबरों में तो बाहुबली के पहले पोस्टर ने भी काफी हलचल मचाई।
वहीं अगर किसी चीज़ ने सबसे ज़्यादा चौंकाया तो वो था सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की गिरफ्तारी। दूसरी तरफ फरहान अख्तर ने खुलकर मनसे के खिलाफ बोला और कहा कि पांच करोड़ का टैक्स फिल्म रिलीज़ करने के लिए वो तो कतई नहीं देंगे।
[शिवाय से ज़्यादा तो टाईगर - वरूण कमा ले गए!]
नीरज पांडे की शॉर्ट फिल्म आउच ने लोगों का ध्यान खींचा तो प्रियंका चोपड़ा का एक हॉलीवुड टीवी शो पर टल्ली होने के बावजूद भारत पर बात करते रहना भी लोगों को काफी पसंद आया।
मुंबई के फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा हुई तो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म में उनके अंतरिक्ष यात्री बनने की खबर ने भी ध्यान खींचा। कुल मिलाकर काफी गरमाहट भरा हफ्ता था।
[अक्षय कुमार की धमाकेदार सीक्वल.. शूटिंग खत्म.. रिलीज को तैयार!]
और आप फटाफट 1 मिनट में नज़र डाल लीजिए सारी सुर्खियों पर -


Click it and Unblock the Notifications
