..................... सुशांत सिंह राजपूत के पिता अस्पताल में भर्ती | Late Sushant Singh Rajput’s Father Hospitalised In Faridabad Due To Cardiac Problem - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत के पिता अस्पताल में भर्ती- एक्टर के फैंस हुए इमोशनल, पिता के लिए मांगी दुआ

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दिवंगत एक्टर के परिवार से लोगों का एक खास जुड़ाव हो गया है। हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जहां वो अस्पताल में दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें हार्ट प्रॉब्लम के चलते उन्हें फरीदाबाद, हरियाणा के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में सुशांत के फैंस लगातार उनके पिता के लिए दुआएं मांग रहे हैं।

सामने आई तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत के पिता हॉस्पिटल बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सुशांत के पिता के साथ उनकी बहनें प्रियंका और मीतू सिंह भी साथ खड़ी हैं। बता दें केके सिंह को दिल की बीमारी बताई गई है। हालांकि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Sushant Singh Rajput

इस तस्वीर पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां सभी उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं कुछ सीबीआई से जल्द से जल्द सुशांत मामले में निष्कर्ष देने की अपील करते दिख रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "जल्दी ठीक हो जाइए साहब आप एक फाइटर हैं".. वहीं, दूसरे ने लिखा, "दिल की बीमारी क्यों?? क्योंकि सीबीआई इस भ्रष्ट सिस्टम के सामने हार गई.. एक मजबूर पिता हार गया। मुझे सीबीआई से नफरत है"..

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के निधन को छह महीने से ज्यादा हो चुके हैं। 14 जून 2020 को सुशांत का मृत शरीर उनके मुंबई आवास में पाया गया था। शुरुआत में इसे आत्महत्या कहकर रिपोर्ट किया गया था, लेकिन सुशांत के परिवार के हत्या की आशंका जताई और एफआईआर रिपोर्ट की। जिसके बाद से इस केस पर सीबीआई की जांच चल रही है, लेकिन अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X