मरने के बाद लौटने वाले हैं Sidhu Moose Wala? 2026 में हुआ दिवंगत सिंगर के वर्ल्ड टूर का ऐलान

Sidhu Moose Wala

Sidhu Moose Wala 2026 World Tour: सिद्धू मूसे वाला की मौत को भले ही तीन साल हो चुके हों, लेकिन उनके फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सिंगर और रैपर सिद्धू मूसे वाला एक बार फिर लौट रहे हैं, वो भी एक बड़े वर्ल्ड टूर के जरिए! जी हां, सिद्धू के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात का ऐलान किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

क्या सच में वापस आएंगे सिद्धू मूसे वाला?

सिद्धू मूसे वाला, जिनका असली नाम शुभदीप सिंह था, उनकी 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर उनकी हत्या का आरोप है। लेकिन अब इंस्टाग्राम पर जारी किए गए एक वीडियो में उनके 'साइन्ड टू गॉड वर्ल्ड टूर 2026' (Signed To God World Tour 2026) का ऐलान किया गया है।

वीडियो में सिद्धू की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई और साथ ही उनकी एक मशहूर लाइन सुनाई गई- "मेरे बारे लिखेया जावेगा, हिस्ट्री दे विच" यानि - "मेरे बारे में इतिहास में लिखा जाएगा।"

इस टूर में कौन परफॉर्म करेगा?

वीडियो में ना तो परफॉर्मर का नाम बताया गया और ना ही किसी शहर या तारीख की जानकारी दी गई। बस एक वेबसाइट लिंक दिया गया है, जिसमें सिद्धू की शख्सियत और उनके म्यूजिक के इंपैक्ट को दिखाया गया है।

फैंस ये सोचकर हैरान हैं कि जब सिद्धू अब इस दुनिया में नहीं हैं, तो ये टूर कैसे होगा? कुछ लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद यह होलोग्राम शो होगा, जैसा टुपैक शकूर और माइकल जैक्सन जैसे इंटरनेशनल सितारों के लिए हुआ है।

सोशल मीडिया पर मचा तूफान

इस ऐलान के बाद से सिद्धू मूसे वाला के फैंस बेहद भावुक और उत्साहित हैं। महज 24 घंटे में वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया एक यूजर ने कहा- 'वेलकम बैक लीजेंड', दूसरे यूजर ने लिखा- 'भाई सच में ऊपर से गा रहा है क्या?', तीसरे यूजर ने लिखा- '2026 में सिद्धू का होलोग्राम लाइव शो देखने को मिलेगा'।

वहीं कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं और इसे लेकर सवाल पूछ रहे हैं- 'कौन परफॉर्म करेगा? ये कैसे पॉसिबल है?'

कौन थे सिद्धू मूसे वाला?

साल 1993 में जन्मे सिद्धू मूसे वाला ने अपने अलग अंदाज और रैप स्टाइल से कम वक्त में दुनिया भर में पहचान बनाई। '47', 'बंबीहा बोले', 'मेरे ना' जैसे गाने उनके करियर के सुपरहिट ट्रैक रहे। 2020 में 'द गार्जियन' ने उन्हें दुनिया के 50 उभरते कलाकारों की लिस्ट में शामिल किया था। मई 2022 में पंजाब के मानसा जिले में उनकी कार पर फायरिंग हुई और 28 साल की उम्र में उनकी हत्या कर दी गई।

क्या फैंस का सपना पूरा होगा?

सिद्धू मूसे वाला के चाहने वालों के लिए यह टूर किसी तोहफे से कम नहीं, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि ये वर्ल्ड टूर कैसे और किन शहरों में होगा। हो सकता है आयोजक उनके पुराने गानों और वीडियोज का इस्तेमाल कर एक वर्चुअल एक्सपीरिएंस देने की प्लानिंग बना रहे हों।

More from Filmibeat

Read more about: sidhu moose wala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X