सितार वादक रविशंकर को ग्रैमी अवार्ड
लास एंजेलिस। प्रख्यात भारतीय सितार वादक पंडित रविशंकर को उनके निधन के दो महीने बाद ग्रैमी अवार्ड से नवाजा गया है। रविशंकर के 'द लिविंग रूम सेशंस पार्ट 1' एलबम ने सर्वश्रेष्ठ विश्व संगीत एलबम ग्रैमी जीता है। इस एलबम में भारतीय शास्त्रीय संगीत की विविध शैलियों को शामिल किया गया है।रविशंकर की बेटी अनुष्का भी अपनी एलबम 'ट्रैवलर' के लिए इसी श्रेणी में नामांकित हुई थीं। उन्होंने रविवार को यहां आयोजित ग्रैमी अवार्ड समारोह में अपने पिता की ओर से अवार्ड ग्रहण किया।
रविवार के ग्रैमी समारोह से एक दिन पहले शनिवार को लास एंजेलिस में आयोजित एक विशेष समारोह में अनुष्का शंकर व रविशंकर की दूसरी बेटी नोराह जोन्स ने उनकी ओर से मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार ग्रहण किया था। नोराह भी अब तक नौ ग्रैमी अवार्ड जीत चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












